विटामिन से सम्बन्धित प्रश्न-उत्तर|Questions and answers related to vitamins

इस पोस्ट में विटामिन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नों और उसके उत्तर व्याख्या सहित दिये गये हैं। जो परीक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं।

Vitamin k prashn

1- विटामिन क्या होते हैं?

A-अकार्बनिक यौगिक जिन्हें शरीर नहीं बना सकता
B-आवश्यक कार्बनिक यौगिक जिनमें अधिकांश का संश्लेषण शरीर में नहीं होता√√
C-अकार्बनिक यौगिक जिनका संश्लेषण शरीर में होता है
D-शरीर में संश्लेषित होने वाले कार्बनिक यौगिक

विटामिन्स जटिल कार्बनिक यौगिक होते हैं, जो शरीर   में एंजाइमों तथा उत्प्रेरकों की क्रियाओं का नियंत्रण करते हैं। जन्तुओं को अधिकांश विटामिन भोजन से ही प्राप्त होते हैं। अब तक लगभग 20 प्रकार के विटामिन ज्ञात हो चुके हैं।

2- कैसिमिर फंक ने निम्न में से किसका आविष्कार किया।

A-विटामिन का√√
B-हॉर्मोन का 
C-प्रोटीन का
D-एंजाइम का

सन 1912 में पोलिश वैज्ञानिक कैसिमिर फंक ने प्रथम बार विटामिनों की अवधारणा को प्रस्तुत किया था।

3- "सहायक आहार कारक" निम्नलिखित में से किसे कहा जाता है?

A-वसा
B-हॉर्मोन
C-प्रोटीन
D-विटामिन

वैज्ञानिक फ्रेडरिक गोलैंड हॉपकिंस ने विटामिनों को सहायक आहार कारक की संज्ञा प्रदान की।

4- स्कर्वी रोग का कारण है--

A-रक्त में Rh एन्टीजन की उपस्थिति
B-एस्कार्बिक अम्ल की कमी√√
C-विटामिन B1 की कमी
D-शरीर में एक विशिष्ट प्रकार के वायरस का आना।
5- विटामिन K का कार्य है--

A-कैल्शियम एवं फॉस्फोरस के उपापचय का नियमन
B-श्वसन
C-रक्त का थक्का जमने के लिए आवश्यक प्रोथ्रोम्बिन के यकृत में संश्लेषण का प्रेरक√√
D-इनमें से कोई नहीं

6- निम्नलिखित में विटामिन A का सबसे अच्छा स्रोत है।

A-गाजर√√
B-सेब
C-शहद
D-मूंगफली

7- निम्नलिखित में कौन सा विटामिन वसीय विलयन से प्राप्त नहीं हो सकता है?

A-विटामिन A
B-विटामिन C√√
C-विटामिन D
D-विटामिन E

वसा में घुलनशील विटामिन A, D, E, K हैं जबकि जल में घुलनशील विटामिन C तथा B हैं। अतः वसीय विलयन में केवल वसा में घुलनशील विटामिन ही प्राप्त किये जा सकते हैं।

8- विटामिन A की कमी से होने वाला रोग है।

A-रतौंधी
B-रिकेड्स
C-पैलेग्रा
D-सूत्रण रोग

विटामिन ए का रासायनिक नाम रेटिनॉल है। इससे एक वर्णक रेटिनीन का निर्माण होता है जो कि रोडोप्सिन का एक घटक है। रोडोप्सिन एक प्रोटीन युक्त वर्णक है जो नेत्र की शलाका (Rods) में पाया जाता है। यह अंधेरे में श्वेत तथा श्याम प्रतिबिंब के निर्माण में सहायक होता है। विटामिन ए के अभाव में रोडोप्सिन नहीं बनता है जिससे व्यक्ति को रात्रि के समय दिखायी नहीं देता है। इसे ही रतौंधी कहते हैं।

9- विटामिन B6 की कमी से निम्नलिखित में कौन सा रोग होता है?

A-रक्तस्राव (Haemorrhages)
B-रिकेट्स
C-अरक्तता (Anaemia)
D-काली जीभ रोग

विटामिन बी6 का रासायनिक नाम पाइरीडॉक्सिन है। यह विटामिन प्रोटीन उपापचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से प्रोटीन उपापचय बाधित हो जाता है तथा हीमोग्लोबिन तथा अन्य रुधिर घटकों की भी कमी हो जाती है। जिसे अरक्तता कहते हैं।

10- निम्न में से किस विटामिन का नाम एस्कार्बिक एसिड है?

A-Vitamin A
B-Vitamin B
C-Vitamin C
D-Vitamin D

विटामिन सी का रासायनिक नाम एस्कार्बिक एसिड है। यह जल में घुलनशील होती है। विटामिन सी शरीर द्वारा संचित नही किये जाते हैं।

11- निम्नलिखित में कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

A-कैल्सिफेरॉल -- अस्थि रुग्णता
B-नायसिन -- पैलेग्रा (चर्मग्राह)
C-कोबालामिन -- संघातिक रक्ताल्पता
D-राइबोफ्लेविन -- बेरी-बेरी√√

बेरी-बेरी रोग विटामिन B1 अर्थात थायमिन की कमी से होता है। राइबोफ्लेविन विटामिन B2 का रासायनिक नाम है, जिसकी कमी से कीलोसिस (होंठों का फटना) नामक रोग होता है।

12- वह विटामिन जो खट्टे फलों में पाया जाता है तथा त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है--

A-डी
B-सी
C-बी
D-ए

विटामिन सी खट्टे फलों जैसे- नीबू, सन्तरा, आंवला इत्यादि में पाया जाता है। यह जल में घुलनशील विटामिन है, जो चर्म को स्वस्थ रखने, दांतों के डेन्टीन का निर्माण करने, कोलैजन तन्तुओं के निर्माण करने आदि के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है।

13- निम्नलिखित में से विटामिन सी का मुख्य स्रोत है।

A-कच्चे एवं ताजे फल√√
B-दूध
C-घी
D-दालें

दूध में मुख्य रूप से विटामिन A, B12, D तथा K उपस्थित रहते हैं। दालों में मुख्यतः प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। घी में वसा की प्रचुरता होती है। विटामिन सी साइट्रस फलों में पाया जाता है।

14- निम्न में से विटामिन सी का सबसे उत्तम स्रोत क्या है?

A-सेब
B-आम
C-आंवला
D-अमरूद

विटामिन सी का सबसे उत्तम स्रोत आंवला है। इसके अलावा खट्टे फलों जैसे- नींबू, सन्तरा, मुसम्मी इत्यादि में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

15- विटामिन सी निम्नलिखित में से किसके अवशोषण में मदद करता है?

A-आयरन के
B-कैल्शियम के
C-आयोडीन के
D-सोडियम के

विटामिन सी आयरन के अवशोषण में सहायक होता है। विटामिन डी कैल्सियम तथा मैग्नीशियम के अवशोषण में सहायक होता है।

16- रक्त का थक्का बनने में किस विटामिन की आवश्यकता होती है।

A- C की
B- D की
C- E की
D- K की

शरीर में रक्त का थक्का बनने के लिए विटामिन K की आवश्यकता होती है। इसकी कमी से शरीर में खून का थक्का धीरे बनने की बीमारी हो जाती है।

17- रुधिर स्कंदन (Blood Clotting) में कौन सा विटामिन प्रभावी होता है?

A- K
B- A
C- B
D- C

रुधिर के स्कंदन के लिए विटामिन K प्रभावी होता है। इसे रुधिर स्राव-रोधी फैक्टर (Anthemorrhagic factor) भी कहते हैं। इसकी कमी वाले व्यक्तियों का ऑपरेशन आसानी से नहीं किया जा सकता है, क्योंकि अधिक रुधिर बह जाने का डर बना रहता है।

18- मनुष्य की आंत के जीवाणुओं द्वारा निम्नलिखित में से कौन से विटामिन संश्लेषित किये जाते हैं?

A- सी तथा C
B- बी12 तथा K
C- बी12 तथा A
D- ए तथा C

मनुष्य की आंत के जीवाणुओं द्वारा विटामिन B12 तथा K दोनों का संश्लेषण किया जाता है।

19- विटामिन डी का स्रोत है--

A-नींबू
B-सूर्य की किरणें
C-सन्तरा
D-काजू

विटामिन-डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें हैं। शरीर की त्वचा कोशिकाएं सूर्य की किरणों की उपस्थिति में इसका निर्माण करती हैं। इसके अलावा मक्खन, यकृत, अण्डे की जर्दी, वृक्क आदि से भी यह प्राप्त होती है।

20- निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

A-बी12 -- प्रतिअरक्तता कारक
B-सी -- प्रतिस्कर्वी कारक
C-डी -- बन्ध्यतारोधी कारक
D-K -- प्रतिरक्तस्रावी कारक

बन्ध्यतारोधी कारक विटामिन E को कहा जाता है। विटामिन डी को एंटीरिकेट्स फैक्टर कहते हैं। अन्य विकल्प सुमेलित हैं।

21- रासायनिक यौगिक कोलेकैल्सिफेरॉल का सामान्य नाम क्या है?

A-विटा.B6
B-विटा.D2
C-विटा.D3
D-विटा.K

जन्तुओं में दो प्रकार के सक्रिय विटामिन-डी पाये जाते हैं। 1- कोलेकैल्सिफेरॉल (D3) 2- अर्गोकैल्सिफेरॉल (D2)। अर्गोकैल्सिफेरॉल का संश्लेषण स्वयं जन्तु शरीर में होता है, किन्तु इसकी प्रक्रिया जटिल होती है। सूर्य के प्रकाश में अर्गोस्ट्रॉल नामक पदार्थ से यीस्ट कोशिकाएं अर्गोकैल्सिफेरॉल का संश्लेषण करती हैं।

22- निम्नलिखित में से किसमें vit.A की मात्रा अधिक होती है?

A-पत्ता गोभी
B-गाजर√√
C-फूल गोभी
D-पालक

उपर्युक्त विकल्पों में vit.A की अधिक मात्रा गाजर में पायी जाती है। यह नेत्र ज्योति के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। पालक में मुख्यतः लौह तत्व पाया जाता है। जो रुधिर में हीमोग्लोबिन की सान्द्रता को बनाये रखने के लिए आवश्यक होता है।

23- निम्नलिखित में से कौन सा एक विटा.-ए का प्रचुरतम स्रोत है?

A-सेब
B-पपीता
C-अमरूद
D-आम

आम में सभी फलों से अधिक विटा.-ए पाया जाता है।

24- निम्न में कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

A-रेटिनॉल -- जीरोफ्थैलमिया
B-टोकोफेरॉल -- बेरी-बेरी√√
C-सायनोकोबालामिन --रक्ताल्पता
D-अर्गोकैल्सिफेरॉल -- रिकेट्स

रेटिनॉल (A) की कमी से जीरोफ्थैलमिया रोग होता है। सायनोकोबालामिन (B12) की कमी से रक्ताल्पता तथा अर्गोकैल्सिफेरॉल की कमी से बच्चों में रिकेट्स नामक रोग हो जाता है। बेरी-बेरी रोग थायमीन की कमी से होता है। टोकोफेरॉल की कमी से जनन क्षमता में ह्रास होता है। इस प्रकार विकल्प B सुमेलित नहीं है।

25- निम्नलिखित में से किसका निर्माण जन्तु शरीर में नहीं होता है?

A-विटा.-ए
B-प्रोटीन
C-एंजाइम
D-हॉर्मोन

विटामिन जटिल कार्बनिक यौगिक हैं। इनका संश्लेषण जन्तु शरीर द्वारा नहीं किया जाता है। किन्तु vit.-(K, D तथा B12) इसके अपवाद हैं।

26- किस विटामिन में कोबाल्ट पाया जाता है?

A-बी1
B-बी2
C-बी6
D-बी12

कोबाल्ट एक खनिज लवण है, जो विटा.-B12 का महत्वपूर्ण घटक है। विटा.-B12 वृद्धि के लिए आवश्यक होता है इसकी कमी से तंत्रिका तंत्र की कार्यिकी में गड़बड़ी तथा संघातिक रक्ताल्पता हो जाती है। इसके महत्वपूर्ण स्रोत मांस, मछली, दूध, पनीर, अण्डे इत्यादि हैं। आंत के जीवाणु भी इसका संश्लेषण करते हैं।

27- थायमिन किस विटामिन का रासायनिक नाम है?

A-vit-A
B-vit-B2
C-vit-B3
D-vit-B1

विटामिन बी1 का रासायनिक नाम थायमिन है, जिसे फंक ने 1912 में चावल की छीलन से पृथक किया था। किन्तु विशुद्ध रूप में इसे विलियम्स ने 1934 में प्रथक किया था। इसकी कमी से शरीर में बेरी-बेरी रोग हो जाता है। विटा-B2 तथा विटा-B6 के रासायनिक नाम क्रमशः रायबोफ्लेविन तथा पाइरिडॉक्सिन हैं।

28- निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन स्वप्न को देर तक याद रखने में सहायक होता है?

A-D
B-A
C-B6
D-C

शोधों में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि विटा-बी6 के नियमित सेवन देखे गये स्वप्नों को याद रखने में मददगार साबित होता है।

29- निम्न में कौन-सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है?

A-विटा-A -- रतौंधी
B-विटा-B3 -- पैलेग्रा
C-विटा-D -- वर्णांधता√√
D-फोलिक एसिड -- रक्ताल्पता

वर्णांधता एक X-लिंग सहलग्न वंशागति रोग है। यह विटा-D की कमी से नहीं होता है। विटा-डी की कमी से बच्चों में रिकेट्स तथा वयस्कों में ओस्टियोमैलेसिया होता है। विटा-B3 या PP का रासायनिक नाम नियासिन है। इसकी कमी से पैलेग्रा या चर्मदाह रोग हो जाता है। फोलिक एसिड की कमी से रक्ताल्पता रोग हो जाता है।

30- विटामिन-K का रासायनिक नाम निम्न में से कौन सा है?

A-थायमिन
B-कैल्सिफेरॉल
C-टोकोफेरॉल
D-नैफ्थोक्विनोन

विटा-K का रासायनिक नाम नैफ्थोक्विनोन है। इसे रुधिर स्राव-रोधी पदार्थ भी कहते हैं। इसके प्रमुख स्रोत हरी पत्तेदार सब्जियां, यकृत, आंत के जीवाणु इत्यादि हैं।

31- रिकेट्स तथा ऑस्टियोपोरोसिस नामक रोग किस पदार्थ की कमी से होता है?

A-रेटिनॉल
B-राइबोफ्लेविन
C-कैल्सिफेरॉल
D-फॉलिक अम्ल

विटामिन-डी का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है। इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स तथा वयस्कों में ऑस्टियोपोरोसिस अथवा ऑस्टियोमैलेसिया हो जाता है।

32- मानव शरीर में विटामिन-ए कहाँ संचित रहता है?

A-यकृत में
B-आमाशय में
C-तिल्ली में
D-उदर में

जन्तु शरीर के यकृत में विटामिन-ए काफी मात्रा में संचित रहती है। इसकी कमी से रतौंधी नामक रोग हो जाता है। इसे संक्रमण रोधी विटामिन भी कहते हैं। इसके प्रमुख स्रोत दूध, मक्खन, अण्डा, मछली का तेल, गाजर आदि हैं।

33- निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं हैं?

A-नियासिन -- पैलेग्रा
B-थाइमिन -- बेरी-बेरी
C-कैल्सिफेरॉल -- सूखा रोग
D-टोकोफेरॉल -- ब्लड क्लोटिंग√√

टोकोफेरॉल की कमी से जनन क्षमता का ह्रास होता है। जबकि ब्लड क्लोटिंग की समस्या विटामिन K की कमी से उत्पन्न होती है।


34- निम्नलिखित में से विटा.-E का सबसे उत्तम स्रोत है--

A-ताड़ का तेल
B-नारियल का तेल
C-गेहूं के अंकुर का तेल
D-सरसों का तेल

विटा.-E वसा में घुलनशील विटामिन है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कोशिकाओं को सामान्य रूप से कार्य करने में सहायता प्रदान करती है। गेहूं के अंकुर का तेल इसका सबसे उत्तम स्रोत हैं। विटा.-E को बन्ध्यतारोधी कारक भी कहते हैं।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

$$###अगर आपको ये पोस्ट पसन्द आयी हो तो ""share and comment"" जरूर कीजिए।###$$