वैदिक सभ्यता के प्रश्न

Q-वैदिक संस्कृति के निर्माता कौन थे?
@-आर्य
Q-आर्य शब्द का अर्थ होता है?
@-श्रेष्ठ, कुलीन, अभिजात्य, उदात्त या उत्कृष्ट
Q-"श्रुति साहित्य" नाम से जाना जाता है।
@-वैदिक साहित्य
Q-वैदिक साहित्य को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
@-संहिता
Q-ऋग्वेद में अफगानिस्तान की कितनी नदियों का उल्लेख मिलता है?
@-चार नदियों का (कुभा, क्रुमु, गोमती, सुवास्तु)
Q-आर्यों ने "ब्रह्मावर्त" किस क्षेत्र को कहा?
@-कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों को
Q-ऋग्वेद में गंगा नदी का उल्लेख कितनी बार हुआ है?
@-एक बार
Q-ऋग्वेद में यमुना नदी का उल्लेख कितनी बार हुआ है?
@-तीन बार
Q-ऋग्वेद में कश्मीर की किस नदी का उल्लेख हुआ है?
@-मरुद्वृधा नदी का
Q-ऋग्वेद में उल्लेखित हिमालय की एक चोटी "मूजवन्त" से आर्य क्या प्राप्त करते थे?
@-सोम
Q-आर्यों ने "ब्रह्मर्षि देश" नाम किस क्षेत्र का रखा?
@-गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्र का
Q-उत्तर वैदिक आर्यों के क्षेत्र विस्तार का वर्णन किसमें मिलता है?
@-शतपथ ब्राह्मण में
Q-ऋग्वेद में सबसे ज्यादा किस नदी का उल्लेख हुआ है?
@-सिंधु नदी का
Q-आर्यों की सबसे पवित्र नदी कौन सी थी?
@-सरस्वती नदी
Q-ऋग्वेद में कुल कितनी नदियों का उल्लेख मिलता है?
@-25 नदियों का
Q-अपौरुषेय और नित्य किस साहित्य को कहा जाता है?
@-वैदिक साहित्य को
Q-वेदों, ब्राह्मण ग्रंथों, आरण्यकों तथा उपनिषदों को किस साहित्य के अन्तर्गत रखा गया है?
@-वैदिक साहित्य के अन्तर्गत
Q-उपवेदों को किस साहित्य के अन्तर्गत रखा गया है?
@-वैदिकोत्तर साहित्य के अन्तर्गत
Q-वेदत्रयी किन वेदों को सम्मिलित किया गया है?
@-ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद को
Q-सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?
@-ऋग्वेद
Q-ऋग्वेद में कुल कितने मण्डल है?
@-10
Q-ऋग्वेद में कुल कितनी ऋचाएँ या सूक्त हैं?
@-1028
Q-ऋग्वेद में कुल कितने मंत्र हैं?
@-10580
Q-वेदों का संकलन कर्ता किसे माना जाता है?
@-महर्षि कृष्ण द्वैपायन को
Q-यज्ञ के अवसर पर ऋग्वेद के मंत्रों का उच्चारण करने वाले व्यक्ति को कहते हैं।
@-होतृ
Q-शूद्रों का उल्लेख ऋग्वेद के किस मण्डल में मिलता है?
@-10वें मण्डल में पुरुषसूक्त के अन्तर्गत
Q-ऋग्वेद का कौन सा मण्डल पूर्णतयः सोम को समर्पित है?
@-9वां मण्डल
Q-ऋग्वेद के ब्राह्मण ग्रन्थ कौन से हैं?
@-ऐतरेय तथा कौषीतकी
Q-ऐतरेय के संकलन कर्ता कौन थे?
@-महिदास
Q-कौषीतकी के संकलन कर्ता कौन थे?
@-कुषितक ऋषि
Q-ऋग्वेद का उपवेद है----
@-धनुर्वेद
Q-सामवेद का उपवेद है----
@-गन्धर्ववेद
Q-यजुर्वेद का उपवेद है----
@-शिल्पवेद
Q-अथर्ववेद का उपवेद है---
@-आयुर्वेद
Q-सामवेद में कुल कितनी मौलिक ऋचाएँ हैं?
@-1549
-->सामवेद में कुल ऋचाओं की संख्या 1875 हैं। किन्तु इनमें कुछ की पुनरावृत्ति हुई हैं। इस प्रकार सामवेद में मौलिक ऋचाओं की संख्या 1549 है। इसमें भी 75 को छोड़कर कर शेष सभी मंत्रों को ऋग्वेद से लिया गया है।
Q-सामवेद के ब्राह्मण ग्रन्थ कौन से हैं?
@-ताण्ड्य तथा जैमिनीय
Q-सामवेद के आरण्यक हैं---
@-जैमिनीय आरण्यक तथा छांदोग्यारण्यक
Q-सामवेद के उपनिषद हैं---
@-छांदोग्य उपनिषद तथा जैमिनीय उपनिषद
Q-उपनिषदों में सबसे प्राचीन उपनिषद कौन हैं?
@-छांदोग्य उपनिषद
Q-सर्वप्रथम देवकी पुत्र कृष्ण का उल्लेख किसमें मिलता है?
@-छांदोग्य उपनिषद में
Q-यजुर्वेद के कर्मकांडो को सम्पन्न कराने वाले पुरोहित को कहा जाता है---
@-अध्वर्यु
Q-शुक्ल यजुर्वेद का ब्राह्मण है---
@-शतपथ ब्राह्मण
Q-कृष्ण यजुर्वेद का ब्राह्मण है---
@-तैत्तिरीय ब्राह्मण
Q-यम और नचिकेता संवाद का वर्णन किस उपनिषद में मिलता है?
@-कठोपनिषद में
Q-याज्ञवल्क्य-गार्गी का प्रसिद्ध संवाद किस उपनिषद में संकलित है?
@-वृहदारण्यक उपनिषद में
Q-"अधिक अन्य उपजाओ" किस उपनिषद में कहा गया है?
@-तैत्तिरीय उपनिषद में
Q-अथर्ववेद को अन्य किन नामों से जाना जाता है?
@-अथर्वांगिरस वेद, ब्रह्मवेद, श्रेष्ठवेद
Q-अथर्ववेद के मंत्रों का उच्चारण करने वाले पुरोहित को कहा जाता है---
@-ब्रह्मा
Q-भूत-प्रेत, जादू-टोना, तन्त्र मन्त्र व औषधियों का वर्णन किस वेद में मिलता है?
@-अथर्ववेद में
Q-सभा और समिति को राजा की दो पुत्रियां किस वेद में माना गया है?
@-अथर्ववेद में
Q-अथर्ववेद का ब्राह्मण ग्रंथ है----
@-गोपथ ब्राह्मण
Q-भारत का प्रसिद्ध राष्ट्रीय आदर्श वाक्य "सत्यमेव जयते" किससे लिया गया है?
@-मुण्डकोपनिषद से
Q-वेदांगों की संख्या कितनी है---
@-छः (शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द व ज्योतिष)
Q-ऋग्वैदिक काल में राजा पर नियंत्रण करने के लिए कौन सी संस्थाएं थीं?
@-सभा और समिति
Q-ऋग्वैदिक कालीन समाज विभाजित था?
@-जन--विश--ग्राम--कुल में
Q-आर्यों की सर्वाधिक प्राचीन एवं महत्वपूर्ण संस्था थी?
@-विदथ
Q-ऋग्वैदिक काल मे श्रेष्ठ और सम्भ्रांत लोगों की संस्था थी---
@-सभा
Q-ऋग्वैदिक समाज कैसा था?
@-पितृसत्तात्मक
Q-ऋग्वेद में पत्नी को क्या कहकर महत्व दिया गया है?
@-जायेदस्तम
Q-जायेदस्तम का अर्थ होता है---
@-पत्नी ही गृह है।
Q-ऋग्वैदिक काल में "नप्तृ" शब्द किनके लिए प्रयोग होता था?
@-नाना, दादा, नाती, पोते आदि सभी के लिए
Q-ऋग्वैदिक काल मे "अर्भ" शब्द किसके लिए प्रयुक्त होता था?
@-वर-वधू के लिए
Q-ऋग्वैदिक काल मे कन्या विदाई के समय जो उपहार व द्रव्य दिये जाते थे, उन्हें क्या कहा जाता था?
@-वहतु
Q-ऋग्वैदिक काल मे जब पुरुष उच्च वर्ण तथा कन्या निम्न वर्ण की होती थी तो उनके बीच किस प्रकार का विवाह सम्पन्न होता था?
@-अनुलोम विवाह
Q-जब पुरुष निम्न वर्ण तथा कन्या उच्च वर्ण की होती थी तो उनके बीच किस प्रकार का विवाह होता था?
@-प्रतिलोम विवाह
Q-ऋग्वैदिक काल में जीवन भर कुँवारी रहने वाली कन्याओं को क्या कहा जाता था?
@-अमाजू
Q-ऋग्वेद में वर्ण व्यवस्था का उल्लेख कहाँ मिलता है।
@-दसवें मण्डल के पुरुष सूक्त में
Q-वशिष्ठ की माता का नाम क्या था?
@-उर्वशी
Q-ऋग्वेद में अनार्यों को क्या कहा गया है?
@-अनास, मृधवाक, अदेवयु, अव्रत, अकर्मन आदि।
Q-जौ में दूध डालकर कौन सा भोज्य पदार्थ तैयार किया जाता था?
@-क्षीरपकौदन
Q-जौ के सत्तू में दही डालकर कौन सा भोज्य पदार्थ तैयार किया जाता था?
@-करंभ
Q-शरीर के निचले हिस्से में पहने जाने वाले वस्त्र को क्या कहा जाता था?
@-नीवी
Q-शरीर के मध्य भाग में पहने जाने वाले वस्त्र को क्या कहा जाता था?
@-वास
Q-ऋग्वैदिक काल में पगड़ी को क्या कहा जाता था?
@-ऊष्णीय
Q-ऋग्वेद में अयस शब्द प्रयुक्त हुआ है?
@-ताँबे या काँसे के लिए
Q-ऋग्वैदिक काल में गाय को माना जाता था?
@-अघन्या (न मारे जाने योग्य)
Q-ऋग्वेद की रचना कहाँ हुई थी?
@-सप्त सैन्धव प्रदेश में
Q-ऋग्वैदिक आर्य किसकी उपासना करते थे?
@-प्रकृति की
Q-उपनिषदों की मुख्य धारा क्या थी?
@-दार्शनिक विवेचन
Q-तिलक आर्यों का मूल स्थान मानते हैं---
@-आर्कटिक प्रदेश
Q-वेद शब्द का अर्थ है---
@-ज्ञान
Q-पुराणों की संख्या कितनी है---
@-18
Q-आर्य और अनार्य युद्ध का वर्णन मिलता है।
@-वेद में
Q-ऋग्वैदिक काल में राजा पर नियंत्रण होता था---
@-सभा और समिति का

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

$$###अगर आपको ये पोस्ट पसन्द आयी हो तो ""share and comment"" जरूर कीजिए।###$$