मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न

Q-वह पुस्तक जिसमें पाटलिपुत्र नगर के प्रशासन का वर्णन मिलता है?
a-अर्थशास्त्र                                 b-इण्डिका
c-राजतरंगिणी                             d-पुराण
@-इण्डिका
Q-अशोक के अभिलेखों में उल्लेखित धर्म महामात्र का कार्य था।
a-बौद्ध धर्म का प्रचार करना
b-बौद्ध मठों की अध्यक्षता करना
c-धर्म को परिभाषित करना
d-नैतिक सिद्धान्तों का प्रचार करना
@-नैतिक सिद्धान्तों का प्रचार करना
Q-तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ सम्पन्न हुई थी?
a-राजगृह                             b-वैशाली
c-कुण्डलव                          d-पाटलिपुत्र
@-पाटलिपुत्र
Q-मेगस्थनीज ने भारतीय लोगों के किस गुण की प्रशंसा की?
a-सार्वजनिक शिक्षा               b-मनोरंजन प्रिय
c-उच्च नैतिक स्त                  d-खेल-प्रिय
Q-प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया था।
a-कनिष्क द्वारा                         b-हर्ष द्वारा
c-चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा                 d-समुद्रगुप्त द्वारा
@-चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा
Q-निम्नलिखित में से कौन सा सबसे पुराना राजवंश है?
a-गुप्त वंश                                 b-मौर्य वंश
c-वर्धन वंश                                d-कुषाण वंश
@-मौर्य वंश
Q-विशाखदत्त कृत मुद्राराक्षस में किस सम्राट का विस्तृत रूप से वर्णन मिलता है?
a-चन्द्रगुप्त मौर्य                           b-हर्ष
c-बिम्बसार                                d-समुद्र गुप्त
@-चन्द्रगुप्त मौर्य
Q-सैन्ड्रोकोट्स से चन्द्रगुप्त मौर्य की पहिचान किसने की?
a-विलियम जोंस                    b-वी. स्मिथ
c-आर. के. मुखर्जी                d- D. R. भंडारकर
@-विलियम जोंस
Q-कौटिल्य प्रधानमंत्री थे।
a-चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के         b-अशोक के
c-चन्द्रगुप्त मौर्य के                    d-राजा जनक के
@-चन्द्रगुप्त मौर्य के
Q-चाणक्य बचपन में किस नाम से जाने जाते थे?
a-अजय                                    b-चाणक्य
c-विष्णुगुप्त                               d-देवगुप्त
@-विष्णुगुप्त
Q-अशोक के बाद देवानांपिय की उपाधि का प्रयोग किसने किया?
a-कुणाल                                     b-तिस्स
c-सम्प्रति                                     d-दशरथ
@-दशरथ
Q-निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ स्तूप माना जाता है?
a-अमरावती                                b-भरहुत
c-साँची                                      d-सारनाथ
@-साँची
Q-निम्नलिखित में किसकी तुलना मैक्यावेली के प्रिंस से की जाती है?
a-कालिदास का मालविकाग्निमित्रम
b-कौटिल्य का अर्थशास्त्र
c-वात्स्यायन का कामसूत्र
d-तिरुवल्लुवर का तिरुक्कुरल
@-कौटिल्य का अर्थशास्त्र
Q-पाटलिपुत्र में चन्द्रगुप्त का महल बना था।
@-लकड़ी का
Q-बुलंदीबाग प्राचीन स्थान था।
@-बुलन्दीबाग, पाटलिपुत्र का प्राचीन स्थान था।
Q-किस मौर्य सम्राट ने दक्षिण पर विजय प्राप्त की थी?
@-चन्द्रगुप्त मौर्य ने
Q-किस अभिलेख से स्पष्ट होता है कि चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में पश्चिम भारत भी शामिल था?
@-रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से
Q-मौर्य काल की जल संसाधन व्यवस्था की जानकारी का मुख्य स्रोत है।
@-रुद्रदामन का गिरिनार अभिलेख
Q-अशोक के समकालीन मिस्र का राजा था?
@-टॉलमी द्वितीय फिलाडेल्फस
Q-अशोक की नीतियों एवं इसके व्यक्तित्व की जानकारी का मुख्य स्रोत है?
@-अशोक के अभिलेख
Q-मेगस्थनीज द्वारा लिखी गयी पुस्तक---
@-इण्डिका
Q-बिन्दुसार के शासनकाल में अशोक ने किस क्षेत्र के विद्रोह का दमन किया था?
@-तक्षशिला
Q-सारनाथ के धमेख स्तूप का निर्माण किसने करवाया था?
@-अशोक ने
Q-मौर्य काल की राजकीय मुद्रा थी।
@-पण
Q-मौर्य काल में संवाददाता को क्या कहा जाता था?
@-प्रतिवेदक
Q-किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के आधार पर राजधर्म की स्थापना की?
@-अशोक ने
Q-अशोक द्वारा बौद्ध धर्म ग्रहण करने के बाद भी हिन्दू धर्म से आस्था नहीं छोड़ी इसका प्रमाणित होता है।
@-देवानांप्रिय की उपाधि

स्मरणीय तथ्य

●मौर्य राजवंश 323 ईसा पूर्व से लेकर 184 ईसा पूर्व तक रहा।
●मौर्य वंश की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने की थी।
●मुद्रा राक्षस में चन्द्रगुप्त को वृषल तथा कुलहीन बताया गया है।
●जस्टिन ने चन्द्रगुप्त और सिकन्दर की भेंट का उल्लेख किया है।
●कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र शासन के सिद्धान्तों की पुस्तक है।
●अर्थशास्त्र में सप्तांग सिद्धान्त--राजा, अमात्य, जनपद, दुर्ग, कोष, दण्ड एवं मित्र की व्याख्या मिलती है।
●जैन एवं तमिल साक्ष्य चन्द्रगुप्त की दक्षिण विजय की पुष्टि करते हैं।
●चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को 305 ईसा पूर्व में परास्त किया था।
●पुराणों में अशोक को अशोकवर्धन कहा गया है।
●अशोक के शासनकाल में पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध संगीति हुई।
●दशरथ भी अशोक की तरह देवानांपिय की उपाधि धारण करता था।
●अशोक के अभिलेखों में रज्जुक नामक अधिकारी का उल्लेख मिलता है। इसकी स्थिति आधुनिक जिलाधिकारी के समान थी, इसे राजस्व एवं न्याय दोनों क्षेत्रों में अधिकार प्राप्त थे।
●मौर्य काल में व्यापारिक काफिलों (कारवां) को सार्थवाह कहा जाता था।
●मौर्य कालीन सभी स्तम्भ चुनार से लाये गये बलुए पत्थर से निर्मित हैं।
●अशोक की धम्म यात्राओं का क्रम इस प्रकार है-- गया, कुशीनगर, लुम्बिनी, कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती।
●अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में लिखे गये हैं। केवल दो अभिलेख शाहबाजगढ़ी तथा मानसेहरा खरोष्ठी लिपि में हैं।
●अशोक के तेरहवें शिलालेख में कलिंग युद्ध का विवरण मिलता है।
●कलिंग युद्ध अशोक के राज्याभिषेक के 8वें वर्ष 261 ईसा पूर्व में हुआ।
●अशोक 12वें दीर्घ शिलालेख में सभी सम्प्रदायों के सार में वृद्धि की कामना की गई है।
●अशोक के प्रथम शिलालेख में पशु बलि की निन्दा की गई है।
●तक्षशिला मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केन्द्र था।
●मेगस्थनीज ने मौर्य समाज को सात श्रेणियों में विभाजित किया था।
●अशोक ने अपने शासनकाल में 25 बार बन्दियों को मुक्त किया।
●अशोक ने अपने राज्याभिषेक के आठवें वर्ष से लेकर 10वें वर्ष के बीच बौद्ध धर्म ग्रहण किया।
●अशोक ने राष्ट्रीय भाषा के रूप में पालि भाषा तथा राष्ट्रीय लिपि के रूप में ब्राह्मी लिपि को अपनाया।
●साँची, सारनाथ और कौशाम्बी स्तम्भ लेखों में अशोक ने महामात्रों को संघ भेद रोकने की आज्ञा दी है।
●अशोक के एर्रगुड़ी अभिलेख में ब्राह्मी लिपि दाएं से बायीं ओर लिखी गई है।
●अशोक के महास्थान लेख से अन्न भण्डारण के विषय में जानकारी मिलती है।
●संकिसा स्तम्भ के शीर्ष पर हाथी बना है।
●रुग्मिन्देई का स्तम्भ सबसे छोटा है। (21 फुट), इसके शीर्ष पर घोड़ा बना है।
●लेख युक्त रामपुरवा स्तम्भ के शीर्ष पर सिंह बना है जबकि लेख विहीन रामपुरवा स्तम्भ के शीर्ष पर वृषभ बना है।
●सर्वप्रथम 1937 में अशोक के अभिलेखों को जेन्स प्रिंसेप ने पढ़ने में सफलता प्राप्त की।
●सर्वप्रथम टीफेंथैलर ने 1750 ई. में अशोक के स्तम्भ का पता लगाया।
●शार-ए-कुना (कन्धार) से प्राप्त अशोक के शिलालेख में दो लिपियों ग्रीक तथा आरमेइक का प्रयोग किया गया है।
●भाब्रू शिलालेख बैराट पर्वत की चोटी पर स्थित एक शिलाखण्ड पर अंकित था। यहीं से अशोक के बौद्ध धर्म स्वीकार्य करने का उल्लेख मिलता है।
●प्रवहण एक प्रकार का सामूहिक समारोह था।
●रंगोपजीवी पुरुष कलाकर तथा रंगोपजीविनी स्त्री कलाकार को कहा जाता था।
●मौर्य काल में अधिकारियों की धम्म प्रचार यात्रा को "अनुसन्धान" कहा जाता था।
●पतंजलि के महाभाष्य से पता चलता है कि मौर्य काल में देवताओं की मूर्तियों को बेंचा जाता था।
●गुर्जरा तथा मास्की अभिलेख में अशोक का नाम अशोक मिलता है।
●मौर्य कालीन पुलिस को रक्षिन कहा जाता था।
●मौर्य काल में दासों को पहली बार कृषि कार्य में संलग्न किया गया।
●राज्य के मंत्रियों तथा पुरोहितों की नियुक्ति उपधा परीक्षण के बाद की जाती थी।
●उपधा परीक्षण एक प्रकार का चारित्रिक परीक्षण था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.