ट्रांस हिमालय क्षेत्र|Trans Himalayan Region

Q-ट्रांस हिमालय क्या है?
@-महान हिमालय के उत्तर में समानान्तर चलने वाली एक पर्वत श्रेणी को ट्रांस हिमालय कहा जाता है। यह मूलतः यूरेशिया प्लेट का एक खण्ड है। यह अवसादी चट्टानों का बना है। यहाँ पर टर्शियरी से लेकर कैम्ब्रियन युग तक की चट्टानें पायीं जातीं हैं।  इसे टेथीस हिमालय भी कहा जाता है।

ट्रांस हिमालय क्षेत्र

Q-ट्रांस हिमालय कहाँ स्थित है?
@-यह महान हिमालय के उत्तर में स्थित हैं। इसका अधिकांश भाग तिब्बत में होने के कारण इसे तिब्बती हिमालय भी कहते हैं। इसकी चौड़ाई 40 किमी. तथा लम्बाई 965 किमी. है। यह महान हिमालय के समान्तर पूर्व-पश्चिम दिशा में विस्तृत है। इसकी खोज स्वीडिश निवासी स्वेन हेडिन ने की थी।
Q-ट्रांस हिमालय की प्रमुख पर्वत श्रेणियां हैं।
@-दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर लद्दाख, जास्कर, कैलाश तथा काराकोरम पर्वत श्रेणियां पारिहिमालय की प्रमुख पर्वत श्रेणियां हैं। ये पर्वत श्रेणियां मुख्यतः पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पायीं जाती हैं। काराकोरम श्रेणी सबसे उत्तरी श्रेणी हैं।
Q-काराकोरम श्रेणी का सर्वोच्च शिखर है।
@-भारत की सबसे ऊंची चोटी K2 या गॉडविन आस्टिन काराकोरम श्रेणी पर ही स्थित है।
Q-विश्व की सबसे बड़ी ढाल वाली चोटी कहाँ स्थित है?
@-विश्व की सबसे बड़ी ढाल वाली चोटी राकापोशी है। जो लद्दाख पर्वत श्रेणी पर स्थित है।
Q-लद्दाख श्रेणी का सर्वोच्च शिखर कौन सा है?
@-राकापोशी
Q-पामीर की गांठ कहाँ पर स्थित है?
@-पामीर की गांठ ट्रांस हिमालय पर स्थित है।
Q-पवित्र कैलाश मन्दिर कहाँ पर स्थित है?
@-हिन्दू धर्म का पवित्र कैलाश मन्दिर ट्रांस हिमालय के पश्चिमी हिस्से में स्थित है।
Q-ट्रांस हिमालय के प्रमुख हिमनद कौन से हैं?
@-ट्रांस हिमालय के प्रमुख हिमनद सियाचिन, बाल्टोरा, बैफो तथा हिस्पर हैं। ये चारों हिमनद काराकोरम श्रेणी पर स्थित हैं।
Q-किस पर्वत श्रेणी को एशिया का मेरुदण्ड कहा जाता है?
@-काराकोरम पर्वत श्रेणी को एशिया का मेरुदण्ड कहा जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.